मोदी की अगुवाई में ब्राह्मण समुदाय को मुखर होना होगा : स्वामी प्रसाद मौर्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्ग दर्शन में सीमा से लेकर कोरोना त्रासदी तक सफलताओं का परचम फहरा रहा है। पीएम के विश्वास से ही देश के वैज्ञानिकों ने इतनी जल्दी कोरोना वैक्सीन तैयार कर ली जो देश वासियों के लिए जीवन दायिनी बन रहीं है। भारत का डंका विदेशों तक बज रहा है। उक्त बातें श्रम एवं सेवायोजन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार स्वामी प्रसाद मौर्य ने पातीं खेल मैदान में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में कहीं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि ब्राह्मण समुदाय सदैव ही समाज की अगुवाई किया है। आज भी उसे अपने दायित्वों को समझते हुए समाज में सहभागिता दर्ज करने के लिए मुखर होना होगा। वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान के प्रतिनिधि शिवप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि वर्तमान समय में माफिया दहशत में हैं। बदमाशों का एनकाउंटर कर भय मुक्त समाज की स्थापना की जा रही है। अखिल भारतीय ब्राह्मण उत्थान महासभा के जिलाध्यक्ष राहुल दीक्षित ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज को संघे शक्ति कलियुगे की उक्ति को चरितार्थ करना होगा। यह तभी सम्भव है जब ब्राह्मण भगवान परशुराम के पद चिन्हों पर चलतें हुए शास्त्र व शस्त्र दोनों का ज्ञान अर्जन करें। विहिप के विभाग मंत्री बलिया अतुल पाण्डेय, भाजपा के जिला महामंत्री राधेश्याम सिंह, जिला महामंत्री भाजुमो पिछड़ा वर्ग बबलू ठठेरा ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विहिप के जिला उपाध्यक्ष रमेश पाण्डेय, सभासद महाप्रसाद गुप्ता, लाल बहादुर मल्ल, प्रवींद मल्ल, विनोद मद्धेशिया उर्फ रिंकू, आलोक मल्ल, डा. प्रेमभूषण पाण्डेय, नीरज पाण्डेय, राजेश यादव, मृत्युन्जय शुक्ल, धनंजय, पप्पू मिश्रा, गुलाब कुशवाहा, ओमप्रकाश मौर्य आदि रहे।

 

स्वतंत्रता सेनानी को दी श्रद्धांजलि

मधुबन। स्वामी प्रसाद मौर्य ने पातीं स्थित खेल के मैदान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक रामसुन्दर पाण्डेय के प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामसुन्दर पाण्डेय के पुत्र हृदयेश पाण्डेय, पोते अतुल पाण्डेय सहित अन्य मौजूद रहे।

श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का हुआ स्वागत

सचित्र : 09

कोरौली। दोहरीघाट कस्बा स्थित श्रम बोर्ड के सदस्य व भाजपा नेता रजनीकांत मौर्य के आवास पर कैबिनेट श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत किया गया। इस मौके पर डॉक्टर रमायन मौर्य, उमाकांत मौर्य, ज्ञानेंद्र शुक्ल, संजीव कुमार, शशिकांत, राममनोहर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *